Youtube Channel Image
masterskill.in Subscribe To my YouTube channel

देश भक्ति गीतों के सांस्कृतिक आयोजनों, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह News मोर्निंग मैसेज

 देश भक्ति गीतों के सांस्कृतिक आयोजनों, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस 

समारोह  News मोर्निंग मैसेज

News मोर्निंग मैसेज


नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्यमंत्री झाबर सिंह खर्रा ने किया ध्वजारोहण,परेड का निरीक्षण कर संयुक्त मार्च पॉस्ट की ली सलामी


सीकर, 26 जनवरी। 75 वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को स्थानीय जिला स्टेडियम पर सम्पन्न जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह 2024 में नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्यमंत्री झाबर सिंह खर्रा ने ध्वजारोहण करने के पश्चात परेड का निरीक्षण कर संयुक्त मार्च पॉस्ट की सलामी ली। 


मुख्य समारोह से पहले नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा, संभागीय आयुक्त डॉ. मोहनलाल यादव, जिला कलेक्टर कमर उल जमान चौधरी, जिला पुलिस अधीक्षक अनिल परिस देशमुख, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल राजेन्द्र सिंह, कर्नल जगदेव सिंह, उपखण्ड अधिकारी सीकर जय कौशिक, धोद कुणाल राहड़, एसीएम मुनिश कुमारी सहित अधिकारियों ने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को नमन किया।

 

संयुक्त मार्च पॉस्ट का नेतृत्व पुलिस निरीक्षक पपीता सोमरा ने किया, जिसमें राजस्थान सशस्त्र पुलिस, राजस्थान पुलिस, महिला पुलिस, होमगार्ड, महिला होमगार्ड, गौरव सैनानी, भारत स्काउट एण्ड गाईड, एनसीसी, एनसीसी गर्ल्स की टुकड़ियों ने हिस्सा लिया।

News मोर्निंग मैसेज


 समारोह में सीकर सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती, धोद विधायक गोरधन वर्मा, सीकर विधायक राजेंद्र पारीक, संभागीय आयुक्त डॉ मोहनलाल यादव, आईजी सत्येंद्र सिंह, पूर्व विधायक सीकर रतन लाल जलधारी, जिला प्रमुख गायत्री कंवर, उप जिला प्रमुख ताराचन्द धायल, नगर परिषद सभापति जीवण खां, उप सभापति अशोक चौधरी, जिला कलेक्टर कमर चौधरी, जिला एवं सेंशन न्यायाधीश राजेन्द्र सिंह चौधरी, अतिरिक्त जिला एवं सेंशन न्यायाधीश विकास ऐचरा, जिला पुलिस अधीक्षक अनिल परिस देशमुख, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश कुमार, अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश बिश्नोई, एडीएम सिटी हेमराज परिडवाल, राजस्व एवं अपिलीय अधिकारी रामरतन सौकरिया, पूर्व यूआईटी अध्यक्ष हरिराम रणवा, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मोदी, नेता प्रतिपक्ष अशोक चौधरी, कमल सिखवाल, पार्षदगण सहित विभागीय अधिकारीगण, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। 

      अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश बिश्नोई ने महामहिम राज्यपाल के संदेश का पठन किया। 

         समारोह में मुख्य अतिथि नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने सभी को 75वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारे संविधान में नागरिकों के अधिकारों के साथ-साथ हमारे कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का भी उल्लेख है, जिनका हमें बोध होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब हम अपने नागरिक कर्तव्यों को पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाएंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आजादी के 100 वर्ष पूर्ण होने पर देश को विकसित राष्ट्र बनाकर देश की आजादी में मुख्य भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि दे पाएंगे। 

News मोर्निंग मैसेज



समारोह में नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा, सीकर सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती, धोद विधायक गोवर्धन वर्मा, सीकर विधायक राजेंद्र पारीक, संभागीय आयुक्त डॉ मोहनलाल यादव, जिला कलेक्टर कमर चौधरी, पुलिस अधीक्षक अनिल परिस देशमुख, उप जिला प्रमुख ताराचंद धायल, नगर परिषद सभापति जीवण खां, उप सभापति अशोक चौधरी ने शहीद वीरांगनाओं सरोज देवी, संतोष देवी, बसंती देवी, भंवरी देवी, कोयली देवी, सुमन देवी, पतासी देवी, चावली देवी, विनोद कंवर, सुनीता देवी, सुमित्रा देवी, मोहनी देवी, भंवर कंवर, कृष्णा देवी सहित अन्य वीरांगनाओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियों एवं उत्कृष्ट कार्य करने के फलस्वरूप गणतंत्र दिवस समारोह में 69 व्यक्तियों को भी प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।    

झांकियों का प्रदर्शन: समारोह में अजमेर विद्युत वितरण निगम सीकर, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास प्रकोष्ठ, जिला परिषद,  नगर परिषद, महिला अधिकारिता विभाग, बाल संरक्षण ईकाई, कृषि विभाग, वन, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र, परिवहन आदि विभागों द्वारा विविध विषयक एवं संदेशपरक झांकियों का प्रदर्शन किया गया। 

   झांकियों में अजमेर विद्युत वितरण निगम सीकर प्रथम, कृषि एवं उद्यानिकी विभाग द्वितीय, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग तृतीय स्थान पर रही, जिनके विभागीय अधिकारियों को मुख्य समारोह में सम्मानित किया गया। 


    यह हुये सम्मानित:— गोविन्द सिंह भींचर उपखण्ड अधिकारी कार्यालय दांतारामगढ़, रामचन्द्र गुर्जर तहसीलदार  फतेहपुर, श्रवण कुड़ी नायब तहसीलदार खाटूश्यामजी, रेणु सारण सहायक अभियन्ता,रामगोपाल शर्मा अतिरिक्त विकास अधिकारी, सुखदेव सिंह सहायक विकास अधिकारी, लक्ष्मणराम मेघवाल मुख्य लेखाधिकारी, अब्दुल हमीद सहायक लेखाधिकारी ग्रेड प्रथम, रमेश कुमार वर्मा सहायक लेखाधिकारी प्रथम, नीलम मीणा सहायक वनपाल, मोहम्मद इसहाक कायमखानी सहायक प्रशासनिक अधिकारी, विक्रान्त सोनी सहायक प्रशासनिक अधिकारी, नितेश गढ़वाल कनिष्ठ अभियन्ता, सुमन भाखर प्राध्यापक, सुरेश कुमार ओला प्रधानाध्यापक ,सरोज लोयल व्याख्याता (गाईड कप्तान), नरेश कुमार शर्मा पर्वतन अधिकारी, प्रहलाद सिंह फार्मासिस्ट, डॉ० रामनिवास मंडीवाल व्याख्याता, हितेश शर्मा पर्यवेक्षक, प्रियंका प्रोग्रामर, राजेश कुमार बाटड एसएनओ, मनोज कुमार मिश्रा नर्सिंग अधिकारी, सुनीता रेवाड़ अध्यापिका लेवल प्रथम, महावीर सिंह सहायक प्रोग्रामर, जितेन्द्र कुमार सैनी सेक्टर स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, राकेश कुल्हरी कनिष्ट सहायक, नरेन्द्र कुमार कनिष्ट सहायक, इस्माईल अध्यापक, बहादुर सिंह सूचना सहायक, सुरेन्द्र सिंह शेखावत वेटेनरी असिस्टेंट, सहदेव कनिष्ठ सहायक, मनोज कुमार सैनी वरिष्ठ सहायक, सुरेश कुमार भास्कर रिसोर्स पर्सन, डॉ.शिबा सेठी कम्युनिटी मेडिसिन, परमेश पचार श्वसन रोग, मनमोहन सिंह नर्सिंग अधिकारी, राजेश कुमार जोशी असिटेंट डायरेक्टर, विनोद कुमार दाधीच अधिशाषी अभियंता, राजकमल जाखड राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय उजीन सिंह का नाडा पिपराली सीकर, तनेश कुमार वर्मा वरिष्ठ सहायक, रमेश कुमार शर्मा वरिष्ठ सहायक, भवानी सिंह पर्वतारोही, सुभाष चन्द्र ढाका भामाशाह, अमीचन्द सेशमा कानि. चालक, प्रताप सिंह जोधा सहायक कर्मचारी, सोहनलाल शर्मा कनिष्ठ सहायक, सागरमल सैनी सहायक कर्मचारी, महेश कुमार सफाई कर्मचारी, सुनिता सेन कलस्टर प्रभारी, डॉ० महेन्द्र राजकीय महाविद्यालय सीकर, अजय कुमार सैनी, दिपेन्द्र सिंह शेखावत अन्तर्राष्ट्रीय निशानेबाज,अंजली शेखावत निशानेबाज, इब्राहिम खान समाजसेवी, रेशम नारनोलिया सरपंच, आकाश पंवार रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, प्रताप सिंह चौहान अध्यक्ष श्री श्याम मंदिर कमेटी खाटूश्यामजी, महंत ओमप्रकाश शर्मा सिद्धपीठ श्री देवीपुरा बालाजी धाम, भोलाराम कुमावत दांतारामगढ़, रघुवीर सिंह भाटी कार्टूनिस्ट, महेन्द्र राठौड़ न्यूज एडिटर दैनिक उद्योग आस—पास, विजय सैनी समाजसेवी, साधना सेठी  पत्रकार कंट्रिविजन, तेजप्रकाश सैनी संवाददाता राष्ट्रदूत, ओम शर्मा संवाददाता दैनिक भास्कर, प्रमोद स्वामी संवाददाता राजस्थान पत्रिका, प्रिंसी मूण्ड, श्रवण कुमार बुरड़क स्वयंसेवक को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन जिला साक्षरता अधिकारी राकेश कुमार लाटा एवं सरोज लॉयल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।  


 अन्य आयोजन : समारोह में 860 स्कूली विद्यार्थियों द्वारा व्यायाम प्रदर्शन किया गया जिसका नेतृत्व शारीरिक शिक्षक राजवीर सिंह शेखावत द्वारा किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों द्वारा योग क्रियाओं का प्रदर्शन किया गया। राधा कृष्ण मारू विद्यालय की छात्राओं ने ‘‘वंदेमातरम, जय हो’’, नवजीवन विद्यालय की छात्राओं ने ‘‘तन-मन में सौ रंग भरो’’ एवं राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बजाज रोड की छात्राओं द्वारा ‘‘दूर उस आकाश की गहराईयों में एक नदी से बह रहे’’ देश भक्ति से ओतप्रोत गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। समारोह का समापन राष्ट्रगान  के साथ किया गया।

News मोर्निंग मैसेज



  कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण : गणतंत्र दिवस पर शुक्रवार को यहां कलेक्ट्रेट परिसर में प्रातः 8 बजे जिला कलेक्टर कमर उल जमान चौधरी ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश कुमार, अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश बिश्नोई, एडीएम सिटी हेमराज परिडवाल,सीकर एसडीएम जय कौशिक, सहायक निदेशक प्रशासनिक सुधार विभाग इंदिरा शर्मा, जिला साक्षरता अधिकारी राकेश लाटा, सहायक निदेशक महिला अधिकारिता डॉ. अनुराधा सक्सैना सहित कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित कार्यालयों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। 

सूचना केन्द्र में ध्वजारोहण :— सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय (सूचना केन्द्र) में सहायक निदेशक जनसम्पर्क पूरण मल ने प्रातः 8.15 बजे झण्डारोहण किया। इस अवसर पर एपीआरओ राकेश कुमार ढाका, पुस्तकालयाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार, हेमन्तसिंह पालावत सहायक प्रशासनिक अधिकारी, रमेश शर्मा सहायक प्रशासनिक अधिकारी, रोहिताश्व गुरावा, नरेन्द्र कुमार, विमल कुमार टांक, लोकेश कुमार सैन, संदीप नायक,विनोद नायक,विकास कृष्णियां, मुकेश ढिकिया, गजेन्द्र सिंह उपस्थित थे।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url