Youtube Channel Image
masterskill.in Subscribe To my YouTube channel

विधायक आक्या ने झण्डी दिखाकर रवाना किया श्री तनसिंह शताब्दी समारोह विशेष ट्रेन को News मोर्निंग मैसेज

 विधायक आक्या ने झण्डी दिखाकर रवाना किया श्री तनसिंह शताब्दी समारोह विशेष ट्रेन को News मोर्निंग मैसेज 

News मोर्निंग मैसेज

उदयपुर। श्री क्षत्रीय युवक संघ के संस्थापक श्री तन सिंह के जन्म शताब्दी वर्ष पर रविवार को दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित समारोह में शामिल होने हेतु चित्तौडगढ़ से करीब दो हजार से अधिक पदाधिकारियो व समाजजनों का दल 22 बोगी की विशेष ट्रेन से दिल्ली को रवाना हुआ। विशेंष ट्रेन को चित्तौडगढ़ विधायक चंद्रभानसिंह आक्या ने झण्डी दिखाकर रवाना किया।इस अवसर पर विधायक आक्या ने कहां कि श्री क्षत्रिय युवक संघ विगत 77 वर्षो से समाज में सतोगुणीय जातीय भाव जाग्रत कर संगठित क्षत्रिय शक्ति के माध्यम से परित्राणाम, साधूनाम, विनाशाय च दुष्कृताम का शिक्षण दे रहा है। श्री क्षत्रिय युवक संघ जैसी सामूहिक संस्कारमयी कर्मप्रणाली के प्रणेता श्री तनसिंह का जीवन हमें पे्ररणा देता है।

इस अवसर पर जिला प्रमुख भुपेन्द्रसिंह बड़ोली, प्रधान देवेन्द्र कंवर, गंगासिंह साजाली, दिलीप सिंह रूद, हषवर्धनसिंह रूद, राघवेन्द्रसिंह चुण्डावत, जोगेन्द्रसिंह छोटाखेडा, विक्रम सिंह झालरा, टिकमपाल सिंह, निर्मला कंवर, भंवरसिंह गौड़, गजेन्द्रसिंह छोटाखेड़ा, खुमाणंिसह आछोड़ा, रतनभंवर सिंह, किरण सिंह, सुरेन्द्र सिंह, देवेन्द्रसिंह चुण्डावत, रणवीरसिंह, शिवकरण सिंह, जितेन्द्र सिंह सहित बढ़ी संख्या में समाज के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।


राउमावि मेनार में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह "तरंग 2024" हुआ सम्पन्न News मोर्निंग मैसेज 

News मोर्निंग मैसेज

लक्ष्मण और परशुरामजी संवाद के मंचन से विद्यार्थियों ने किया भाव विभोर, रामायण की झलक देखने को मिली


भींडर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मेनार में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह "तरंग 2024" शनिवार को सम्पन्न हुआ। पंचायत प्रारम्भिक शिक्षाधिकारी मेनार जालम सिंह सारंगदेवोत ने बताया कि राज्य सरकार एवं शिक्षा विभाग के आदेशानुसार कार्यक्रम आयोजित किया गया।

               कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य जालम सिंह सारंगदेवोत ने की, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच प्रमोद कुमार थे, विशिष्ट अतिथि के क्रम में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी वल्लभनगर अनिल पोरवाल, एसीबीईओ गोपाल मेनारिया, भूरालाल मन्द्रावत, सेवानिवृत्त शारिरिक शिक्षक दुर्गाशंकर दियावत, शान्तिलाल हीरावत, विप्र फाउंडेशन जिलामहासचिव प्रेमशंकर रामावत, प्रेम पांचावत, राजेंद्र मेनारिया खरसान, पूर्व उपसरपंच शंकरलाल मेरावत, मोहनलाल मेरावत, भगवतीलाल रामावत, मदनलाल खेतावत, ओंकारलाल गाडरी, मनोहर दियावत, सुरेश सोन्याणावाला, छोगालाल ठाकरोत, प्रेम मेरावत, अधिवक्ता सुरेश चंद्र मेनारिया, एसएमसी, एसडीएमसी सदस्यों के साथ ग्रामीण थे। 

      माँ सरस्वती जी की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम में सभी अतिथियों का तिलक लगाकर उपरणा ओढ़ाकर स्वागत किया गया। वर्षपर्यंत विभिन्न शैक्षणिक एवं सह शैक्षणिक गतिविधियों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र, प्रतीक चिह्न प्रदान किया गया। प्रधानाचार्य द्वारा विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया, जिसमें वर्ष पर्यंत किये कार्यो, परीक्षा परिणाम एवं विधायक मद एवं ग्राम पंचायत द्वारा विद्यालय विकास में किये गए कार्यो की जानकारी प्रदान की। अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गोपाल मेंनारिया ने अपने उद्बोधन में विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों एवं ब्लॉक जिला स्तर पर प्रत्येक क्षेत्र में अग्रणी रहने की प्रंशसा की और विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को निखारते हुए आरजेएस, आइपीएस, आईएस, आरएएस अधिकारी बनने के लिए प्रेरणा दी। 

      कार्यक्रम में बालिका समूह द्वारा सरस्वती वंदना नृत्य प्रस्तुत किया गया, उसके बाद विद्यार्थियों ने राम आएँगे तो अंगना सजाऊँगी, दीप जलाके दिवाली मैं मनाऊँगी, मेरे जन्मों के सारे पाप मिट जाएँगे, राम आएँगे सहित देशभक्ति गीत एवं राष्ट्र समर्पण कार्यक्रमों के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया। वार्षिकोत्सव में लक्ष्मण और परशुरामजी संवाद का मंचन किया गया, जिसमें जब प्रभु श्रीराम भगवान शिव का धनुष तोड़ देते हैं तो इसकी सूचना परशुरामजी को मिलती है और वे क्रोधित होते हुए जनक की सभा में आ धमकते हैं। वहां जब वे राम को भला बुरा कहने लगते हैं तब लक्ष्मण से रहा नहीं जाता और फिर वे परशुराम का मजाक उड़ाते हुए उन्हें कटु वचनों में शिक्षा देने लगते हैं। इस संवाद में शील, क्रोध, संयम और वीरता का बखान होता है। बाद में श्रीराम लक्ष्मण का क्रोध शांत करते हैं, का वर्णन कर बच्चों ने सभी को भाव विभोर कर दिया और तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा मंच गूंज उठा, इस मंचन से रामायण की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम का संचालन सुरेश गड़बड़ा ने किया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर गांव के गणमान्य नागरिक, विद्यालय परिवार से व्याख्याता पुष्कराज मेनारिया, गोपाल मेनारिया, नंदकिशोर मीणा, चंदा कुमावत, कन्हैयालाल मेनारिया, पन्नालाल लौहार, कौशलेंद्र शर्मा, चंद्रशेखर मेनारिया, वर्तिका पंजवानी, संगीता मेनारिया, राकेश मेनारिया, रमेश जोशी सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

masterskill.in


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जोशी आज रहेंगे चित्तौड़गढ़ दौरे पर

उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व चित्तौड़गढ़ सांसद

 सीपी जोशी रविवार को  चितौड़गढ प्रवास पर रहेंगे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि भाजपा जिला कार्यालय पर शक्ति वंदन अभियान की कार्यशाला में मुख्य वक्ता होंगे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष मिठ्ठू लाल जाट करेंगे। कार्यशाला में मंडल अध्यक्ष, शक्ति वंदन अभियान स्वयं सहायता समूह एवं एनजीओ से संवाद एवं संपर्क के लिए बनाई गई मंडल की टोली उपस्थित रहेगी

भींडर सुरजपोल पर हादसों का अंदेशा राहगीर हुए परेशान News मोर्निंग मैसेज 

News मोर्निंग मैसेज

भींडर। उदयपुर जिले का सबसे बड़े उपखंड मुख्यालय भींडर  का प्रमुख चौराया सूरजपोल पर इन दिनों रास्ते से गुजरने वाले राहगीरों को हादसो का अंदेशा रहता है। यह मार्ग उदयपुर और इधर धरियावद जाने का मुख्य मार्ग है। यहां पर सब्जी के  थैलागड़ी वाले  अपने निश्चित स्थान पर खड़े नहीं रहकर मुख्य चौराहे अवस्थित  खड़े रह जाते हैं जिससे  दुपहिया व  चार पहिया वाहनधारियो सहित आम नागरिकों को आने जाने वालों को  काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।  पूर्व में भी यहां पर कई बार हादसे हो चुके हैं। लेकिन प्रशासन के जिम्मेदार कोई कदम उठाने के लिए तैयार नही है। नागरिकों इनको हटाने के लिए कई मर्तबा प्रशासन को अवगत कराया है लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।

जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया News मोर्निंग मैसेज 

News मोर्निंग मैसेज

विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 45 प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित

अलवर 26 जनवरी। वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  संजय शर्मा के मुख्य आतिथ्य में आज इन्दिरा गाँधी स्टेडियम में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। समारोह में मंत्री  शर्मा ने ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी ली तथा उल्लेखनीय कार्य करने वाली 45 प्रतिभाओं को सम्मानित किया ।


समारोह में वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री  शर्मा ने कहा कि हमारे उत्कृष्ट संविधान के कारण ही भारतवर्ष विश्व में सबसे मजबूत गणराज्य के रूप में जाना जाता है। संविधान सभी नागरिकों को समानता का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि विविधता में एकता ही हमारी पहचान है, इसको कायम रखने का हम सबका दायित्व एवं कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश उतरोत्तर विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है जिसमें प्रत्येक नागरिक की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि हम सब संकल्प लें कि हमारा देश नई ऊँचाइयों को छूए इसके लिए अपने अधिकारों के साथ अपने कर्तव्यों का पालन भी राष्ट्रहित में करें। उन्होंने कहा कि देश की एकता व अखण्डता को बनाए रखना हम सभी का दायित्व है। उन्होने देश के लिए प्राणोत्सर्ग करने वाले शहीदों को नमन करते हुए कहा कि उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों का निर्वहन राष्ट्र के प्रति समर्पित भाव से करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आमजन को केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का बिना भेदभाव के लाभ प्रदान किया जा रहा है। समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा युद्ध में शहीद हुए सैनिक की वीरांगना का शॉल ओढाकर सम्मान किया गया।

masterskill.in



इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रथम  मुरारी लाल शर्मा ने राज्यपाल  के संदेश का पठन किया।


समारोह में अतिथियों ने मार्च पास्ट में प्रथम स्थान पर रहने वाले सिविल पुलिस प्रथम को रनिंग शील्ड व स्मृति चिन्ह प्रदान की। जबकि दूसरे स्थान पर एनसीसी सीनियर डिविजन गर्ल्स जीडी कॉलेज का दल रहा एवं तृतीय स्थान पर रही स्काउट को स्मृति चिन्ह प्रदान किए।


इसके उपरान्त इंदिरा गांधी स्टेडियम में मंत्री  संजय शर्मा ने छोटे बच्चों के साथ मिलकर पौधारोपण किया। वही नगर निगम के महापौर  घनश्याम गुर्जर, जिला कलक्टर  आशीष गुप्ता एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों, पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों तथा पत्रकारों से भी पौधारोपण करवाया। उन्होंने कहा कि बच्चें ही देश का भविष्य है तथा बच्चे पर्यावरण संरक्षण का पाठ पढेंगे तभी पर्यावरण को समझ पाएंगे ।


इस अवसर पर विभिन्न विभागों की ओर से 11 झॉकियों का प्रदर्शन किया गया। झाँकियों में प्रथम स्थान पर रहे चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को रनिंग शील्ड व स्मृति चिन्ह एवं द्वितीय स्थान पर नगर विकास न्यास तथा तृतीय स्थान पर रहे महिला अधिकारिता विभाग की झाँकी को प्रतीक स्वरुप स्मृति चिन्ह प्रदान किये गये। समारोह में स्कूली विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक व्यायाम का प्रदर्शन किया गया।

masterskill.in


कार्यक्रम में जीडी कॉलेज की छात्रा करिश्मा द्वारा भ्रूण हत्या जागरूकता पर एकल नृत्य प्रस्तुत किया व केंद्रीय विद्यालय मोती डूंगरी एवं ओम आदित्य विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति के गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया जिस पर अतिथियों द्वारा छात्रा करिश्मा को प्रथम स्थान पर रहने व केन्द्रीय विद्यालय को द्वितीय एवं ओम आदित्य विद्यालय को तृतीय स्थान पर रहने पर स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन  दिनेश शर्मा,  प्रदीप पंचौली एवं श्रीमती रेणू मिश्रा ने किया।


समारोह में नगर निगम के महापौर  घनश्याम गुर्जर, जिला कलक्टर  आशीष गुप्ता, पुलिस अधीक्षक  आनन्द शर्मा, जिला परिषद की सीईओ  प्रतिभा वर्मा, एडीएम द्वितीय  संतोष कुमार मीणा, एडीएम शहर  नरेश सिंह तंवर, यूआईटी के कार्यवाहक सचिव एवं एसडीएम अलवर  जुइकर प्रतीक चन्द्रशेखर एवं  बन्नाराम मीणा,  अशोक गुप्ता, पं. धर्मवीर शर्मा,  इन्द्रजीत सिंह,  संजय नरूका,  के.जी खण्डेलवाल,  बबीता शर्मा, पं. जलेसिंह,  ऋषिराज शर्मा,  प्रकाश अडिचवाल,  सतीश यादव,  संजय जसाईवाल,  हेतप्रकाश,  शीला जांगिड,  अविनाश खण्डेलवाल,  गोवर्धन सिसोदिया,  जितेन्द्र शर्मा,  रजनीश जैमन सहित समस्त प्रशासनिक व पुलिस अधिकारीगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


इससे पूर्व राज्य मंत्री  शर्मा ने उपवन संरक्षक कार्यालय अलवर में पहुंचकर झण्डारोहण किया एवं पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने राजीव गांधी राजकीय सामान्य चिकित्सालय में पहुंचकर दुष्कर्म पीडिता से मिलकर कुशलक्षेम पूछी। उन्होंने परिजनों को संबल दिया तथा कहा कि अपधारियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पीएमओ को निर्देश दिये कि पीडिता के इलाज में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रखी जाए। 

News मोर्निंग मैसेज 

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url