Youtube Channel Image
masterskill.in Subscribe To my YouTube channel

मेवाड़ में 75वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया चेयरमैन डॉ गदिया ने किया झंडारोहण पांच पुस्तकों का लोकार्पण हु Newsमोर्निंग मैसेजn

 मेवाड़ में 75वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया|चेयरमैन डॉ गदिया ने किया झंडारोहण पांच पुस्तकों का लोकार्पण हुआ | Newsमोर्निंग मैसेज 


गाजियाबाद। वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ऑडिटोरियम में 75वां गणतंत्र दिवस रंगारंग तरीके से मनाया गया। कविताएं, एकल एवं समूह नृत्यों के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपने गणतंत्र को कृतज्ञ भाव से याद किया। इस अवसर पर इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार गदिया ने पांच पुस्तकों का लोकार्पण किया। इनमें तीन पुस्तकें ‘ऐसे होगा हमारे भारत का नवनिर्माण’, ‘श्री गुरु गोविन्द सिंह’ व ‘नया जमाना नये उजाले’ उनकी स्वयं की लिखी हुई हैं। दो पुस्तकें इंस्टीट्यूशंस की निदेशिका डॉ. अलका अग्रवाल की हैं।


मेवाड़ में 75वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया|चेयरमैन डॉ गदिया ने किया झंडारोहण पांच पुस्तकों का लोकार्पण हुआ |

गणतंत्र दिवस की सुबह मेवाड़ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार गदिया ने तिरंगा फहराया। मेवाड़ परिवार ने राष्ट्रगान गाकर अपनी भावांजलि देश को समर्पित की। ऑडिटोरियम में चेयरमैन डॉ. गदिया ने कहा कि पिछले 75 वर्षों में हमारे देश ने आशातीत तरक्की की है। अब हमारी किसी और देश से तुलना नहीं होती। हम अतुलनीय हैं। हमारा देश वंदनीय है। 130 करोड़ की आबादी, विभिन्न संस्कृति, विभिन्न बोलियां, अलग रहन-सहन, खान-पान होने के बावजूद हमारा देश एक है, यह हमारे मजबूत गणतंत्र की अमर पहचान है। हमारे पास आज 75 करोड़ युवा हैं। अगर इन्हें शिक्षक सही दिशा दे दें तो ये विश्वभर में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकते हें। इन्हीं नौजवानों के कौशल से हमारा देश विश्वगुरु कहलाएगा। वर्ष 2050 में हमारी अर्थव्यवस्था सबसे आगे होगी। इस अवसर पर मेवाड़ परिवार के समस्त सदस्य एवं विद्यार्थी भारी संख्या में मौजूद थे। संचालन नंदिनी एवं आकांक्षा ने किया।


भारत लोकतन्त्र की जननी है, हमे विकसित भारत बनाना है-कर्नल प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत  Newsमोर्निंग मैसेज 

भूपाल नोबल्स संस्थान में  75वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया 



उदयपुर। विद्या प्रचारिणी सभा भूपाल नोबल्स संस्थान की विभिन्न इकाइयों का सामूहिक 75वां गणतन्त्र दिवस बीएन स्टेडियम में एन.सी.सी. की विभिन्न टुकड़ियों द्वारा मार्च पास्ट और बहुरंगी, बहुभाषी, और सतरंगी राममय सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। झण्डा रोहण मुख्य अतिथि संस्थान के कार्यवाहक अध्यक्ष कर्नल प्रो. शिवसिंह सारंगदेवोत द्वारा किया गया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। एन.सी.सी. की एयर, आर्मी और नेवल विंग की सीनियर और जूनियर डिविजन के कैडेट्स, फार्मेसी संकाय, विधि काॅलेज, भूपाल नोबल्स सलूम्बर महाविद्यालय, भूपाल नोबल्स शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय के दल ने मार्चपास्ट में हिस्सा लिया। परेड का नेतृत्व 5 राज आर्मी गर्ल्स बटालियन की अण्डर ओफिसर स्वस्तिका सिंह शक्तावत द्वारा किया गया। इस अवसर पर नोबल्स ब्ल्यू बेण्ड द्वारा मात्रिका सिंह के नेतृत्व में राष्ट्र भक्ति युक्त स्वर लहरी बिखेरी गई। भावपूर्ण सांस्कृतिक प्रस्तुतियां जयतु-जयतु भारतम, मेरे भारत की बेटी, हनुमान चालिसा, रामायण पर नाट्य प्रस्तुति पर आधारित थीं। 


गरिमामय समारोह सस्थान के प्रबन्ध निदेशक मोहब्बत सिंह राठौड़, संयुक्त सचिव राजेन्द्र सिंह झाला कार्यकारिणी सदस्य ग्रुप केप्टन गजेन्द्र सिंह बान्सी, नवल सिंह जुड़, डाॅ. युवराज सिंह राठौड़, महेन्द्र सिंह पाखण्ड, करण सिंह उमरी, कमलेश्वर सिंह कच्छेर, विद्या प्रचारिणी सभा के सदस्य गजेन्द्र सिंह घटियावली, सत्यनारायण सिंह मदारा, गणपत सिंह चुण्डावत, महेन्द्र दिलीप सिंह दुधोड़, महेन्द्रपाल सिंह सेमारी, ऑल्ड बाॅयज ऐसोसिएशन के सचिव भानुप्रताप सिंह सोलंकी, हुकुमराज सिंह, संस्थान के विभिन्न इकाइयों के प्रधान, अभिभावकगण, संकाय सदस्य एवं विद्यार्थीगण उपस्थित थे।



कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नल प्रो. शिवसिंह सारंगदेवोत ने 75वें गणतन्त्र दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह हमारे लिए गौरव का विषय है कि भारत एक सबसे बड़ा लोकतान्त्रिक और गणतन्त्रात्मक राष्ट्र है और यह 26 जनवरी का दिन हमारे आधारभूत सिद्धातों को अंगीकार करने का दिन है। भारत सतरंगी और साझी संस्कृति का प्रतीक है। भारत विश्व की जीवन्त सभ्यता और संस्कृति का देश है। यह दिन हमें अपने कर्तव्यों का अवलोकन करने का अवसर प्रदान करता है। भारत लोकतंत्र की मातृका है। किसी भी देश या संस्था के लिए संविधान सर्वोपरि होता है और बिना संविधान के किसी भी देश या संस्था का सुचारू संचालन संभव नहीं है। आज के इस पावन पर्व पर संविधान निर्माण में  जिन 15 महिलाओं ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई उनका स्मरण करना भी गौरव की अनुभूति है। भारत के प्रत्येक व्यक्ति का यह दायित्व है कि वह संविधान के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट करे। उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति जार्ज केनेडी और महात्मा गांधी के कथनों  को उद्धृत करते हुए कहा कि कर्तव्यों का पालन करना ही सर्वोपरि है। इस अवसर पर संस्थान की उपलब्धियों का स्मरण करते हुए 102 वर्ष की अनवरत शैक्षिक यात्रा पर संतोष व्यक्त करते हुए नए संकल्पों के साथ संस्थान को नई ऊंचाइयां प्राप्त करने के लिए प्रयास करने का आह्वान किया व आगामी 25 वर्षों का रोड़ मेप भी बनाये जाने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय व्यावहारिक अनुभवों और कौशल से युक्त शिक्षा का है। इसके साथ सही शोध और अनुसंधान के क्षेत्र में विशेष प्रयास करने की आवश्यकता है। हमें विचारों को ग्रहण करने की क्षमता का विकास करना चाहिए। यदि हम भारत को विकसित देश के रूप में देखना चाहते हैं तो पहले हमें स्वयं को समग्र रूप में विकसित होना चाहिए। अध्यक्षीय उद्बोाधन देते हुए संस्थान के मंत्री डाॅ. महेन्द्र सिंह राठौड़ ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए और अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि आज से 74 वर्ष पहले यह संविधान लागू हुआ था। और तभी से भारत उन्नति के पथ पर निरन्तर अग्रसर है और भारत आज एक वैश्विक शक्ति के रूप में  अपनी पहचान रखता है। हमारा यह दायित्व है कि संविधान के दायरे में रह कर कार्य करते हुए देश के विकास में अपना योगदान करें। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा एन.सी.सी., खेलकूद एवं अकादमिक क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धियां अर्जित करने वाले विद्यार्थियों को प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्रेष्ठ परेड करने वाली एन.सी.सी. टुकड़ियों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में विजेता रहे दल को ट्राॅफी प्रदान की गई। एन.सी.सी. में जूनियर वर्ग में 10 राज आर्मी प्रथम व 01 राज नेवल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में 10 राज आर्मी प्रथम 05 राज बी.एन. गर्ल्स बटालियर्न द्वितीय रहा। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में जुनियर वर्ग में बी.एन. पब्लिक स्कूल प्रथम व बी.एन. सी.से. स्कूल द्वितीय रहा। सीनियर वर्ग मे बी.एन.आई.पी.एस. प्रथम व बी.एन.गर्ल्स काॅलेज, राजसमन्द द्वितीय रहा। संस्थान के प्रबंध निदेशक मोहब्बत सिंह राठौड़ ने अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया व धन्यवाद पारित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ अनीता राठौड़ एवं डॉ मनीषा शेखावत ने किया।संस्था गीत के साथ कार्यक्रम के समापन की घोषणा हुई।

गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया  News मोर्निंग मैसेज 



नाथद्वारा। श्रीनाथजी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस और नाथद्वारा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। 

श्रीनाथजी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड इंजीनियरिंग में डॉ प्रकाश बहरानी ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर डीन एग्रीकलचर डॉ केबी शुक्ला, श्याम भाटिया, व्याख्याता सहित विद्यार्थी मौजूद थे।

श्रीनाथजी इंस्टीट्यूट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में डॉ दीप्ति भार्गव  ने ध्वजारोहण किया। निदेशक अशोक पारीख ने संबोधित करते हुए कहा की संविधान द्वारा दिए गए अधिकारो के साथ कर्तव्यों का सही निर्वहन करे, विद्यार्थियों को नीति , आदर्श परक शिक्षा ग्रहण करके उद्यमिता, विज्ञान, तकनीक, प्रबंधन के क्षेत्र मैं उल्लेखनीय कार्य करे।


उन्होने कहा कि समस्या में सीमित रिसोर्स का उपयोग कर अवसर खोजे, समाज देश मैं सबके लिए प्रयासों द्वारा रोल मॉडल बने, सकारात्मक आशावादी रहने के लिए प्रेरित किया। 

श्रीनाथजी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में डॉ शैलेंद्र भट्ट ने ध्वजारोहण किया। इस तरह नाथद्वारा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में निदेशक दीपेश पारीख ने ध्वजारोहण किया। गणतंत्र दिवस समारोह में बच्चो द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई।

हर्षोल्लास के साथ मनाया बिजयपुर में गणतंत्र दिवस 


 Newsमोर्निंग मैसेज 


चित्तौड़गढ़/बिजयपुर। दिनांक 26 जनवरी 2024 को 75वां गणतंत्र दिवस बिजयपुर ग्राम में  हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  ग्राम पंचायत बिजयपुर सरपंच  श्याम लाल शर्मा द्वारा ग्राम पंचायत बिजयपुर में निर्धारित समय ध्वजारोहण किया गया तथा वार्ड पंच एवं ग्रामवासियों को मिठाई का वितरण किया गया।  उसके पश्चात  मुख्य समारोह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिजयपुर के प्रांगण में मनाया गया।  कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक संस्था प्रधान मुकेश  धाकड़ ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  ग्राम पंचायत बिजयपुर सरपंच श्यामलाल शर्मा विशिष्ट अतिथि उद्योगपति महेश चंद्र लड्ढा, संजय शर्मा,  वन विभाग अधिकारी दिलीप सिंह  गौड़ रहे। इसके  अतिरिक्त मंचासीन अतिथि में मेवाड़ विश्वविद्यालय के ब्रांड मैनेजर अमित कुमार चेचानी, चिकित्सा प्रभारी बिजयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा गणमान्य नागरिक  रघुवीर सिंह शक्तावत,  किरण सिंह शक्तावत,  बंशीलाल मूंदड़ा, प्रहलादराय लड्ढा, घनश्याम उपाध्याय, छोटू सिंह हाड़ा,  कांग्रेस इकाई अध्यक्ष भगवत सिंह, गोपी लाल  धाकड़, मिठू लाल  जैन, पुर्व सैक्टर प्रधान राजेन्द्र  भट्ट  वार्ड पंच संजय जैन, गोपाल राठी,  मदन रेगर, कालू सिंह, मदन रेगर, कुशल पाल सिंह, राजेंद्र पाराशर बनवारी लाल माली उपस्थित रहे।  इस अवसर पर शिक्षक राजवीर  द्वारा विद्यार्थी सभा भवन हेतु  विद्यालय सहयोग राशि 50 हजार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती कैलाश बारबर द्वारा 7151, शिक्षक राजवीर  द्वारा भड़किया गौशाला में 5100, ओम प्रकाश सोनी द्वारा 5100, संजय शर्मा व प्रवीण  टांक द्वारा पेंटिग कार्य को पूरा करवाने की घोषणा की एवं स्टाफ साथियों एवम सरपंच श्याम लाल  शर्मा के सहयोग से विद्यालय भवन की पुताई व पेंटिंग कार्य की सराहना की गई, तथा सभी मंचासीन अतिथियों ने अपना सहयोग एवं सभी भामाशाहो ने पूरी ऊर्जा से सहयोग दिया और भामाशाह महेश  लड्ढा द्वारा सरपंच श्याम लाल शर्मा के प्रेरणा से विद्यालय में पेंटिंग व पूर्व में कक्षा कक्ष में सहयोग विद्यार्थी सभा भवन हेतु सहयोग का सकारात्मक सहयोग देने की बात कही  विश्वास दिलाया, एवम अन्य सभी द्वारा भामाशाहों राशि की घोषणा की गई। 



इस अवसर पर गांव के सभी सरकारी या गैर सरकारी विद्यालय के समस्त  बालक बालिकाओं ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में इस अवसर पर अपनी अपनी कला की प्रस्तुतियां दी। सांस्कृतिक प्रोगाम पर प्रिया रजक के द्वारा बालिकाओ का उत्साह वर्धन करते हुए प्रति प्रोग्राम 1000 से 1100 की नगद राशि के साथ सभी मंचासीन अथितियों ने सभी प्रतिभागियों की हौसलाअफजाही लिफाफों में नगद पुरस्कार स्वरूप , खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन सभी भामाशाहो को दुपट्टा पहनाकर विद्यालय परिवार द्वारा सम्मान किया, सरपंच   द्वारा रामोत्सव प्रतियोगिता के पुरुस्कार व प्रमाण-पत्र दिए गए साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया। 



 मंच संचालन रामेश्वर जाट सहयोगी आशीष, विपिन, राजवीर सिंह द्वारा किया गया। इस गणतंत्र दिवस के आयोजन में सभी ग्रामीण वासी, महिलाएं, बालक बालिकाएं उपस्थित रहे।

 Newsमोर्निंग मैसेज 

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url