Youtube Channel Image
masterskill.in Subscribe To my YouTube channel

गहलोत ने की बड़ी घोषणा,19 नए जिले और तीन नए संभाग का भी एलान

News Neemkathana: राजस्थान में 19 नए जिलों की घोषणा, अब प्रदेश में होंगे कुल 50 जिले, 3 नए संभाग होंगे

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान में 19 नए जिले बनाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही तीन नए संभाग भी बनाए जाएंगे।


News Neemkathana: राजस्थान में 19 नए जिलों की घोषणा, अब प्रदेश में होंगे कुल 50 जिले, 3 नए संभाग होंगे

जयपुर

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान में 19 नए जिले बनाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही तीन नए संभाग भी बनाए जाएंगे।

सीएम अशोक गहलोत

सीएम अशोक गहलोत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान में 19 नए जिले बनाने की घोषणा हुई है। इसके साथ ही तीन नए संभाग भी बनाए जाएंगे। इन नए संभागों में सीकर, पाली और बांसवाड़ा शामिल हैं। यह घोषणा राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट बहस का जवाब देते हुए की।

जानकारी के अनुसार, नए 19 जिलों में अनूपगण, बालोतरा, ब्यावर, डीग, कुम्हेर, गंगापुर सिटी, दूदू, नीम का थाना, सलूमबर, शाहपुरा, जयपुर उत्तर, जयपुर दक्षिण, गंगापुर सिटी, जोधपुर उत्तर, जोधपुर दक्षिण, फालोदी और बहरोड शामिल हैं।

दो हजार करोड़ का प्रावधान

विधानसभा में शुक्रवार को बजट बहस का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री गहलोत ने 19 नए जिले और 3 नए संभागों की घोषणा की।  इन नए जिलों और जरूरतों की अपूर्ति के लिए 2,000 करोड़ के बजट का भी प्रावधान घोषित किया गया है। 

बता दें कि राजस्थान में अब 50 जिले होंगे। इस घोषणा से पहले 31 जिले थे। वहीं राजस्थान में अब 10 संभाग होंगे। जानकारी के मुताबिक, अनूपगढ़, बालोतरा, फालोदी, ब्यावर, सलुमबर, कुचामन, जोधपुर उत्तर, जोधपुर दक्षिण, जयपुर उत्तर, जयपुर दक्षिण, शाहपुरा, कठपुतली, दुदु, बहरोड, गंगापुर सिटी, डीग, कुम्हेर, नीम का थाना और केकड़ी को नया जिला बनाया गया है।  वहीं, अब सीकर, पाली और बांसवाड़ा को नए संभाग होंगे।

चुनावी साल में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का यह मास्टर स्ट्रोक बताया जा रहा है। पिछले कई सालों से नए जिले बनाने की मांग उठ रही थी, जिसको मुख्यमंत्री गहलोत ने आज बजट बहस के जवाब में पूरा कर दिया है।  एक साथ 19 नए जिलों की घोषणा एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

गहलोत की नई घोषणाएं :-

जयपुर के गोविंद देव जी मंदिर का महाकाल उज्जैन की तर्ज पर विकास, सौ करोड़ रूपए खर्च होंगे

पुष्कर विकास प्राधिकरण की घोषणा,

प्रदेश के प्रमुख मंदिरों में पैनोरमा निर्माण होगा, 10 करोड़ रुपए खर्च होंगे

देवस्थान के मंदिरों में पुजारियों का वेतन अब पांच हजार रूपए

500 प्राथमिक स्कूल अब उच्च प्राथमिक और 500 उच्च प्राथमिक स्कूल बनेंगे माध्यमिक स्कूल

कामर्स और राजस्थान कॉलेज में पचास पचास करोड़ के निर्माण कार्य

कई नए राजकीय कॉलेजों की घोषणा, नावां में विधि कॉलेज

संभाग स्तर पर खेल प्रबंधक का पद , चूरू में स्पोर्टस स्कूल

75 करोड़ की लागत से एसएमएस मेडिकल कॉलेज में पार्किग निर्माण

महिलाओं के लिए बाजारों में पांच सौ सुलभ शौचालय

ढाई सौ की आबादी वाले गांवों पर डामर सडक

स्टेट टोल पर फास्ट ट्रेक

जयपुर में हैरिटेज इलाके में सीवरेज की नई लाइन, 200 करोड़ खर्च होंगे

हर विधानसभा में 40 हैंडपंप और 10 टयूबवैल की घोषणा

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url